फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Won't let me do the job, scuffled and threatened the accountant

नहीं करने दूंगा नौकरी, हाथापाई कर दी लेखपाल को धमकी

Tue, 03 Aug 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Won't let me do the job, scuffled and threatened the accountant
कासगंज। क्षेत्र के गांव फरीदपुर के निकट लेखपाल की बाइक रोककर उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे नौकरी न करने देने की धमकी दी गई । लेखपाल का आरोप है कि उसकी शर्ट और बस्ते में रखे कागजात फाड़ दिए। लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के लेखपाल राहुल कुमार का कहना है कि वह रविवार की शाम नरौली गांव में चकरोड की पैमाइश कर वापस अपने घर जा रहे थे। जब वह गांव फरीदपुर के निकट पहुंचे तो श्यामवीर निवासी फरीदपुर एवं उसके एक अन्य साथी ने बाइक को रोक लिया। लेखपाल का आरोप है कि श्यामवीर ने उससे गाली-गलौज की। जब उसने आरोपी से ऐसा न करने के लिए कहा तो इस पर श्यामवीर ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसकी शर्ट फाड़ दी।
विज्ञापन

श्यामवीर ने धमकी भी दी कि वह उन्हें (लेखपाल) नौकरी नहीं करने देगा। उसके दूसरे साथी ने उसका बस्ता छीन लिया और कागजात फाड़ दिए। अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने श्यामवीर से उसको छुड़ाया। घटना की जानकारी लेखपाल ने तहसीलदार को भी दी है। लेखपाल ने आरोपी श्यामवीर व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed