फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's Athletics League will be held for the first time tomorrow for daughters

Agra News: बेटियों के लिए पहली बार कल होगी महिला एथलेटिक्स लीग

Sun, 16 Nov 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Women's Athletics League will be held for the first time tomorrow for daughters
आगरा। जिले में खेल के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग 17 नवंबर को होगी। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की लड़कियां प्रतिभाग कर सकेंगी।
विज्ञापन


आगरा एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में यह लीग आयोजित हो रही है। संघ के अध्यक्ष एसवीएस राठौर ने कहा कि आगरा में पहली बार इस तरह की महिला लीग होना गौरव की बात है।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव गौरव वशिष्ठ ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रायथलॉन और किड्स जैवेलिन जैसे इवेंट होंगे। संघ के उपाध्यक्ष रतन सिंह भदौरिया ने बताया कि अंडर-14 के प्रतिभागियों का जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच और अंडर-16 वर्ग में 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होना अनिवार्य है। केवल जिले की बेटियां ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगी। उन्हें आधार कार्ड और पिछली कक्षा की मार्कशीट लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता का स्थल जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed