फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women victim tries to commit suicide in Mainpuri SP office

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मैनपुरी एसपी कार्यालय में की आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

Tue, 03 Oct 2023 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

गैंगरेप पीड़िता के हाथ में डीजल की बोतल थी। ये देख महिला पुलिसकर्मी ने उससे बोतल छीन ली। इसके बाद पीड़िता को एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वो वापस चली गई। 

 

विज्ञापन
women victim tries to commit suicide in Mainpuri SP office
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मैनपुरी एसपी कार्यालय में की आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में मंगलवार को एसपी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली एक गैंगरेप पीड़िता हाथ में डीजल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गई। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने स्थिति को भांप लिया और बोतल छीन ली। एसपी ने पीड़िता की बात सुनी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


ये है मामला 
थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय के बाहर पहुंची। महिला हाथ में एक बोतल पकडे़ हुए थी। जिसमें डीजल भरा हुआ था। महिला कुछ कर पाती। इससे पहले ही वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने महिला को रोका और हाथ में ली हुई बोतल छीन ली। बोतल में देखा तो डीजल था। पूछने पर महिला ने बताया कि वह दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली है। उसके साथ कुछ दिनों पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मौसी के घर आई युवती ने की ऐसी हरकत, मौसा के छूटे पसीन; एक ही रात में लगा 13.50 लाख रुपये का झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलेआम घूम रहे आरोपी
पीड़िता ने बातया कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आत्मदाह करने के इरादे से पहुंची पीड़िता को एसपी विनोद कुमार के पास ले जाया गया। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। थाना पुलिस से संपर्क कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता वापस चली गई।

ये भी पढ़ें -  Agra: 'आईटीआई प्रयोगात्माक परीक्षा का बहिष्कार' संचालकों ने कहा-हम लोगों के साथ अपनाया जा रहा दोहरा रवैया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed