{"_id":"5d2c1f208ebc3e6ca9216d88","slug":"women-tourists-crreates-ruckus-at-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईडी मांगने पर महिला पर्यटकों ने किया ताजमहल पर हंगामा, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडी मांगने पर महिला पर्यटकों ने किया ताजमहल पर हंगामा, थाने पहुंचा मामला
Mon, 15 Jul 2019 04:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई महिला ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी गेट पर महिला पर्यटकों के दल से चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों के आईडी मांगने पर विवाद खड़ा हो गया। महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पर्यटन थाने में सीआईएसएफ के कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। मेडिकल भी कराया, लेकिन कई घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। महिला पर्यटकों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
ताजमहल के पूर्वी गेट पर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे आस्ट्रेलिया की पर्यटक सानिया मोईउद्दीन अपनी चार भारतीय महिला मित्रों के साथ पहुंची थीं। सानिया के पास विदेशी और चारों के पास भारतीय टिकट था, लेकिन यहां तैनात सीआईएसएफ कर्मियों को महिलाएं एनआरआई प्रतीत हुईं। उन्होंने आईडी दिखाने को कहा।
इस पर महिला पर्यटक सीआईएसएफ कर्मियों से भिड़ गईं। काफी तकरार हुई। इसके बाद सीआईएसएफ ने भी महिला कर्मचारियों को बुला लिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पर्यटकों ने बदसलूकी का आरोप लगाकर हंगामा किया तो पर्यटन पुलिस सभी को थाने ले आई।

Trending Videos
रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी पर्यटक
महिला पर्यटक एफआईआर कराने और मेडिकल कराने पर अड़ गई। पुलिस ने पांचों महिलाओं का मेडिकल कराया मगर इसमें चोटें होने की बात नहीं आईं। सीओ ताज सुरक्षा ने बताया कि बाद में सीआईएसएफ के अधिकारियों को बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
सीआईएसएफ के कमांडेंट ने बताया कि एनआरआई पर्यटक प्रतीत होने की वजह से आईडी मांगी गई थी। इस संबंध में सीओ ताज सुरक्षा ने बताया कि सीआईएसएफ के कमांडेंट को पत्र लिखा गया है कि सीआईएसएफ के जवान पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करें।