फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women stole the idol of Laddu Gopal, men kept it back

Agra News: महिलाओं ने चुराई लड्डूगोपाल की मूर्ति, पुरुष वापस रख गए

Tue, 26 Nov 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Women stole the idol of Laddu Gopal, men kept it back
नई हवेली ​शिव मंदिर से चोरी हुई लड्डू गोपाल की प्रतिमा को मकान के सामने रात में रखकर जाते चोर । - फोटो : संवाद
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बरी में शिव मंदिर से रविवार की रात में लड्डूगोपाल की मूर्ति चुराई गई थी। सीसीटीवी में दो महिलाएं इस मूर्ति को ले जाती हुई दिखाई दी थीं। मंगलवार की सुबह पुजारी ने मंदिर खोला ताे मूर्ति अपनी जगह पर रखी दिखाई दी। सीसीटीवी से पता चला कि रात को इस मूर्ति को दो पुरुष वापस मंदिर में रख गए हैं।
विज्ञापन

गांव नगला बरी में प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर में करीब 25 किलो वजन की पीतल की लड्डूगोपाल की मूर्ति रखी हुई थी। सोमवार की सुबह जब पुजारी भीका सिंह ने मंदिर खोला तो मूर्ति अपनी जगह से गायब थी। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की तो एक सीसीटीवी में दो महिलाएं लड्डूगोपाल की मूर्ति को ले जाती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने इसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी लेकिन कोई भी ग्रामीण उन महिलाओं को नहीं पहचान सका।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब पुजारी ने मंदिर के पट खोले तो मूर्ति अपनी जगह रखी हुई थी। जानकारी मिलते ही पूरा गांव मंदिर पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर से सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि बाइक सवार दो युवक मंदिर पर आकर मूर्ति को वापस मंदिर में रख गए हैं। मूर्ति के इस तरह महिलाओं द्वारा चोरी करने और फिर अगली ही रात दो पुरुषों द्वारा वापस मंदिर में मूर्ति रखे जाने की चर्चा पूरे दिन गांव में होती रही। ग्रामीण मूर्ति के वापस मंदिर में आने पर खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed