फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women serious allegations on the doctor in agra

सर्जन ने पत्नी की देखभाल के लिए रखी महिला से रचाई शादी, फिर एक दिन उजाड़ दी उसकी 'कोख' !

Mon, 04 Mar 2019 03:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Women serious allegations on the doctor in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के वरिष्ठ सर्जन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वो सर्जन के घर में पत्नी की देखभाल के लिए रखी गई थी। इस दौरान सर्जन ने उससे शादी कर ली। एक दिन बहाने से उसके गर्भाशय को ऑपरेशन करके निकाल दिया। पता चलने पर उसने विरोध किया। मामले की शिकायत परिवार परामर्श केंद्र में की है।
विज्ञापन


सर्जन की पत्नी का 20 साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। परामर्श केंद्र में शिकायत करते हुए महिला ने कहा कि पत्नी की देखभाल के लिए सर्जन ने उससे संपर्क किया। इस बीच शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार की स्थिति ठीक न होने के कारण उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। शादी करके वह उनके घर में रहने लगी।
विज्ञापन


महिला ने लगाया यह आरोप 

पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद उसे पेट में दर्द हुआ। इस पर चिकित्सक ने अपेंडिक्स बताकर ऑपरेशन कर दिया। बच्चे नहीं होने पर उसने एक चिकित्सक को दिखाया। जांच कराने पर उसे पता चला कि उसका गर्भाशय निकाल दिया गया है। इससे वो कभी मां नहीं बन पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद महिला तनाव में आ गई। उसने सर्जन से बात की, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। महिला ने एक सप्ताह पहले पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने सर्जन से बात की। 


डॉक्टर ने उनसे कहा कि महिला सिर्फ पत्नी की देखभाल के लिए रखी गई थी। उसके आरोप गलत हैं। महिला को दिक्कत हो गई थी। इस पर उसका ऑपरेशन किया था। गर्भाशय निकालने के बारे में उसे बताया भी गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed