{"_id":"674548eb35851826a40581ca","slug":"women-safe-zone-kamala-nagar-agra-162-cameras-are-used-for-monitoring-five-kilometers-for-stop-molestation-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुमेन सेफ जोन: आगरा का वो क्षेत्र...जहां पांच किलोमीटर में 162 कैमरों से निगरानी, तब रुकीं छेड़खानी की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुमेन सेफ जोन: आगरा का वो क्षेत्र...जहां पांच किलोमीटर में 162 कैमरों से निगरानी, तब रुकीं छेड़खानी की घटनाएं
Tue, 26 Nov 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:34 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर को वुमेन सेफ जोन बनाया गया है। इसका असर ये रहा कि दो महीने में छेड़छाड़ की केवल एक घटना सामने आई है। यहां 162 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पाॅश इलाके कमला नगर को वुमेन सेफ्टी जोन घोषित किया गया है। यहां पांच किमी के क्षेत्र में 162 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। असर यह है कि दो महीने में छेड़छाड़ की केवल एक घटना हुई। इसमें आरोपी को गिरफ्तार भी हुआ।
कमला नगर में मुगल रोड, बल्केश्वर रोड, सेंट्रल बैंक रोड, सराफा बाजार को महिलाओं के लिए असुरक्षित माना गया था। इनको ब्लैक स्पाॅट के रूप में चिह्नित किया गया। क्षेत्र में 162 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शहर में तीन साल के आंकड़े देखे गए थे।
छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जिन इलाकों में हुईं, उनमें कमला नगर के साथ ही सदर और न्यू आगरा को चिह्नित किया गया है। इसके लिए वुमेन सेफ जोन बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में कमला नगर को बनाया गया। बाद में अन्य को बनाया जाएगा। इनमें पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी लगाई गई है। कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।