फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's Day 2026 Agra’s Munesh Devi Earning 40 Lakh a Year Through Fish Farming

Women's Day 2026: ये हैं किसान मुनेश देवी, परंपरागत खेती छोड़ शुरू किया ये काम; हर साल कमाती हैं 40 लाख रुपये

Sun, 08 Mar 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 12:02 PM IST
सार

Women's Day 2026: आगरा की मुनेश देवी ने परंपरागत खेती छोड़कर मत्स्य पालन शुरू किया और आज सालाना करीब 40 लाख रुपये कमा रही हैं। उनकी पहल से गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है और उन्हें किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
Women's Day 2026 Agra’s Munesh Devi Earning 40 Lakh a Year Through Fish Farming
मुनेश देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मजबूत इरादे और कुछ नया करने की चाह ने मुनेश देवी को सफल मत्स्य पालक बना दिया। वह परंपरागत खेती को छोड़ मत्स्य पालन कर रही है। इससे वह 40 लाख प्रति वर्ष तक कमा रहीं। खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हैं। इसके लिए उन्हें किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुनेश देवी की शादी वर्ष 2012 में अकोला के खाल निवासी वेद व्रत सिंह से हुई थी। 12 वीं तक पढ़ी मुनेश किसी पत्रिका में मत्स्य पालन के लिए सरकारी अनुदान और अन्य खेती से अधिक मुनाफे के बारे में पढ़ा। इसके बाद पति वेदव्रत से चर्चा की। शुरुआत में परिजन नहीं माने लेकिन बाद में सभी राजी हो गए। इसके लिए खेत के छोटे से हिस्से में कच्चा तालाब बनाकर वर्ष 2021 में मत्स्य पालन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआत में तमाम समस्या आई। उम्मीद के हिसाब से मुनाफा नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दो साल बाद उन्हें साल में 20 लाख रुपये प्रति वर्ष का लाभ हुआ। इसके बाद तो उन्होंने डेढ़ हेक्टेयर का तालाब बनाकर वेस्टर्न कल्चर से मत्स्य पालन शुरू कर दिया। इससे उत्पादन 2 टन से बढ़कर 5 टन होने लगा है। साल में 40 लाख के करीब आमदनी हो रही है। इसके साथ ही वह चार अन्य ग्रामीणों को काम दे रही हैं। इस कामयाबी के श्रेय वह पति और ससुराल वालों को देती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed