फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women protested at liquor vends in Agra and said youth are being ruined due to drug addiction

Agra: शराब ठेकों पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोतलें तोड़ीं... लगाया जाम; बोलीं-नशे की लत से बर्बाद हो रहे युवा

Sat, 06 Jan 2024 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 03:44 PM IST
सार

आगरा में शराब ठेकों पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। बोतलें तोड़ीं और जाम लगा दिया। बोलीं- युवा नशे की लत से बर्बाद हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Women protested at liquor vends in Agra and said youth are being ruined due to drug addiction
Agra: शराब ठेकों पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोतलें तोड़ीं... लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के कागारौल-फतेहपुर सीकरी मार्ग पर गांव हीरामन के बाहर शुक्रवार को शराब ठेकों के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेकों से शराब की बोतलें लूटकर सड़क पर तोड़ दीं। ठेके में तोड़फोड़ कीं। फतेहपुर सीकरी मार्ग पर जाम भी लगा दिया। आरोप लगाया कि गांव के बाहर शराब के ठेके होने की वजह से युवाओं को नशे की लत लग रही है। शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने समझाकर सभी को शांत किया।

विज्ञापन


कागारौल थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरामन में फतेहपुर सीकरी मार्ग पर अंग्रेजी और देशी शराब के दो ठेके हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे 70-80 महिलाएं ठेके पर पहुंचीं। जब तक कर्मचारी रोक पाते, उन्होंने शराब के कार्टन निकालकर बोतलें तोड़ दीं। ठेकों के कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसके बाद महिलाओं ने जाम लगा दिया। 15 मिनट बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि नशे ने गांव का माहौल खराब कर दिया है। युवाओं से लेकर बड़े व बुजुर्ग तक शराब की लत में पड़ते जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं का समझाया। ठेका स्थानांतरित कराने के लिए पत्र लिखने की बात कही। इस पर महिलाएं शांत होकर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर घर में करते हैं मारपीट

महिलाओं का दर्द था कि गांव के बाहर ही शराब का ठेका खोल दिया गया है। इस कारण गांव के युवा काम पर नहीं जाते हैं। सुबह घर से निकलकर ही शराब पीने लगते हैं। वापस आते हैं तो महिलाओं से मारपीट करते हैं। घरों में रोजाना झगड़े होते हैं। खर्च भी चलाना मुश्किल हो गया है। शराब के ठेके गांव से कहीं और स्थानांतरित करने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने सुनवाई नहीं की।

ठेका संचालक ने दी तहरीर

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि विश्वेंद्र का देशी शराब का ठेका है, जबकि अंग्रेजी शराब का महिला के नाम पर है। महिला के बेटे नरेंद्र सोलंकी ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि तकरीबन 11 लाख रुपये की शराब और सवा लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गईं। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

शराब के गत्ते उठा ले गए युवक

हाथों में लाठी-डंडे लिए महिलाएं शराब के ठेकों में तोड़फोड़ कर रही हैं। वहीं कई युवकों ने फायदा भी उठाया। किसी ने जेब में बोतल रख ली तो कोई शराब का पूरा गत्ता ही उठा ले गए। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस ऐसे युवकों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed