फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women protest on water issue before the House session begins

Agra News: सदन शुरू होने से पहले पानी के मुद्दे पर महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Women protest on water issue before the House session begins
मोहनपुरा के लोग पानी की समस्या के लिए सदन से पहले गेट पर प्रदर्शन करते हुए
आगरा। नगर निगम में 1772 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट लेकिन मोहनपुरा के लोग तीन साल से पानी के लिए तरस रहे हैं। बृहस्पतिवार को सदन की बैठक शुरू होने से पहले महिलाओं ने नगर निगम सदन के गेट पर प्रदर्शन कर पानी की मांग की। यह मोहल्ला डीएम आवास के पीछे बसा है। जोरदार प्रदर्शन की वजह से सदन की बैठक 50 मिनट देरी से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद हर्षित शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने नगर निगम के बजट अधिवेशन से पहले प्रदर्शन किया। महिलाएं उसी जगह पहुंचीं, जहां सदन कक्ष है। यहां नारेबाजी करते हुए पानी मांगा। सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह ने ज्ञापन लिया और जलकल के इंजीनियरों को मौके पर भेजा। पार्षद ने बताया कि मोहनपुरा में छीपीटोला लाइन से पानी नहीं आ रहा लेकिन यहां शाहगंज और छावनी से भी दो पाइपलाइन आती हैं। उन्हें चालू करा दें तो पानी का संकट दूर हो जाएगा। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने शनिवार तक का समय मांगा है। प्रदर्शन में संजय, सबीना, असलम, अमित, रामवती, किरन, ज्योति, धर्मवती, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन साल से दिया जा रहा झांसा

- हम लोगों को तीन साल से झांसा दिया जा रहा है लेकिन पानी नहीं दिया जा रहा। यहां तीन लाइनें पड़ी हुई हैं लेकिन समस्या दूर नहीं कर रहे। फायदा 1700 करोड़ के बजट का है जब क्षेत्र में पानी के लिए लोग भटकें। - हर्षित शर्मा, पार्षद, मोहनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों रुपये खर्च फिर भी पानी नहीं- हजारों करोड़ रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है लेकिन हमारे लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहा। यह कैसा मजाक है? डीएम के घर के पीछे रहते हैं, पर पानी के लिए तरसते हैं। - खुशबू, निवासी, मोहनपुरा

----

कांग्रेसियों पर होगी प्राथमिकी, 4 कर्मी हटाए गए
नगर निगम सदन के दौरान 11 मई को गेट पर नारेबाजी, प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ नगर निगम प्राथमिकी दर्ज कराएगा। मोहनपुरा की महिलाओं के प्रदर्शन के बाद मेयर हेमलता दिवाकर ने सदन में कहा कि यह रोजाना की बात हो गई है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। वह ज्ञापन देने आए थे तो डंडे क्यों लाए? नगर आयुक्त संतोष कुमार ने सदन में बताया कि जिन 4 कर्मचारियों की ड्यूटी गेट पर थी, उन्हें हटा दिया गया है। दोबारा ऐसा न हो, इसलिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। धरने का स्थान तय है, वहीं प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed