फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women prisoners will be released from jail prematurely

समय से पूर्व जेल से रिहा होगी महिला बंदी

Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Women prisoners will be released from jail prematurely
मैनपुरी। दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद एक महिला को समय से पहले जेल से रिहा किया जाएगा। महिला के प्रार्थनापत्र पर एसपी की ओर से की गई जांच के बाद डीएम ने संस्तुति करते हुए महानिरीक्षक कारागार एवं प्रशासन लखनऊ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

थाना बरनाहल के गंाव दिहुली निवासी हसीना बेगम पत्नी निजाम खां के खिलाफ वर्ष 2016 में दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस की ओर से भेजी गई चार्जशीट के बाद मुकदमे की सुनवाई एफटीसी जज शक्ति सिंह की कोर्ट में की गई। एफटीसी जज ने 27 सितंबर 2019 को हसीना बेगम को दहेज हत्या का दोषी पाकर 10 साल की सजा सुनाई है। हसीना बेगम जेल में बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

हसीना बेगम ने समय से पूर्व जेल से रिहा करने के संबंध में दिए गए प्रार्थनापत्र पर एसपी ने जांच की। एसपी की जांच के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी की टिप्पणी के बाद डीएम महेंद्र बहादुर ने हसीना बेगम को समय से पूर्व जेल से रिहा करने की संस्तुति करते हुए महानिरीक्षक कारागार एवं प्रशासन लखनऊ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बिता चुकी पंाच साल
हसीना बेगम को पुलिस ने जेल भेज दिया था। उनको 27 सितंबर 2019 को सजा सुनाई गई। जेल अभिलेखों के अनुसार हसीना बेगम जेल में पंाच साल तीन महीने आठ दिन की सजा भुगत चुकी हैं।
यह था मामला
जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के सराय शेख निवासी लवली की शादी जून 2015 में यूनुस निवासी दिहुली थाना बरनाहल के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने उसको जला दिया। 28 जनवरी 2016 को उपचार के दौरान लवली की मौत हो गई। उसके भाई फिरोज अली ने पति यूनुस, ससुर निजाम, सास हसीना बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एडीजीसी अनूप यादव, मुकुल रायजादा की दलीलों पर एफटीसी जज शक्ति सिंह ने सास और पति को 10-10 साल की सजा सुनाकर उन पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

मृत्यु पूर्व बयान से हुई थी सजा
उपचार के दौरान लवली के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए। उसने बयानों में पति और सास पर दहेज की खातिर जलाने का आरोप लगाया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृत्यु पूर्व बयानों के आधार पर सास और पति को सजा सुनाई गई। ससुर निजाम के खिलाफ गवाही नहीं होने पर उसको दहेज हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed