{"_id":"68b66baccee20154a303963f","slug":"women-police-aspirants-stuck-in-tehsil-maze-lekhpals-reject-applications-over-father-s-address-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला पुलिस भर्ती में नया झमेला...पिता का पता सही, फिर भी निरस्त हो रहे आवेदन, अधिकारी भी भटका रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला पुलिस भर्ती में नया झमेला...पिता का पता सही, फिर भी निरस्त हो रहे आवेदन, अधिकारी भी भटका रहे
Tue, 02 Sep 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:29 AM IST
सार
महिला पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने आवेदन में पिता के पते पर जाति प्रमाण पत्र मांगा है, लेकिन लेखपाल पति के नाम पर ही प्रमाण पत्र बना रहे हैं। कई आवेदनों को इसी आधार पर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करती महिला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी में महिला पुलिस भर्ती के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। 10 नवंबर तक अंतिम तिथि है। सरकार महिला अभ्यर्थियों से पिता के पते पर जाति प्रमाण पत्र मांग रही है, लेकिन लेखपाल पति के नाम पर अभ्यर्थियों को दौड़ा रहे हैं। फार्म में पति की जगह पिता का नाम लिखने पर आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सदर, किरावली, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद से लेकर खेरागढ़ तहसील में जाति प्रमाण पत्र के लिए 500 से अधिक आवेदन आए हैं। अकोला निवासी रोशनी सिंह ने बिंदु कटरा स्थित पिता के पते पर आवेदन किया। लेखपाल ने आवेदन में पति का पता दर्ज नहीं, यह कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया। यही, हेमलता कुमारी के आवेदन में हुआ। अयोध्या कुंज निवासी हेमलता ने मायके के पते पर जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। पिता का जाति प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में दिया। लेखपाल ने आवेदन निरस्त कर दिया। इस तरह के 10 से 15 आवेदक रोज तहसील पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भर्ती वाले आवेदकों से लेखपाल 500 से 5000 रुपये तक प्रमाण पत्र के नाम पर कमीशन मांग रहे हैं। उधर, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि पिता के नाम पर आवेदन निरस्त करने की शिकायत प्राप्त हुई हैं। सभी तहसीलों के एसडीएम को इस संबंध निर्देश दिए हैं। शासनादेश के तहत प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। लेखपाल की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।