{"_id":"5d5c34d68ebc3e6c3b49d092","slug":"women-murdered-in-firozabad-thana-line-par-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव, परिवार सहित पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव, परिवार सहित पति फरार
Wed, 21 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
थाना लाइनपार के गांव गुदाऊ में खेत में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
थाना लाइनपार के गांव गुदाऊ में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को पहले भूसे में छिपाया गया फिर खेत में फेंका गया। पुलिस ने पति पर हत्या का शक जताया है। महिला के ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस को गांव गुदाऊ में हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहले महिला के घर में शव को तलाशती रही लेकिन, शव नहीं मिला। पुलिस को घर में लगे भूसे के ढेर पर खून के निशान लगे मिले तो पुलिस ने भूसे के ढेर में महिला के शव को तलाशा लेकिन कोई शव नहीं मिला।
जिस रास्ते पर भूसा फैला पड़ा था पुलिस उसी रास्ते से बहादुर सिंह की ठार के पास खेत में पहुंची। यहां महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला का नाम मामूली देवी (30) पत्नी पप्पू है। महिला के घर से उसके पति और अन्य परिजन फरार हैं।

क्षेत्राधिकारी सदर बलदेव सिंह के साथ-साथ थाना उत्तर, थाना दक्षिण और थाना लाइनपार का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। सीओ सदर बलदेव सिंह का कहना है महिला की हत्या पति ने ही की है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अवैध संबंध के शक पर हत्या हुई है।