फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women from Gurja Khander stage a protest over the lack of a solution regarding a pathway.

Agra News: रास्ते का समाधान नहीं, गुर्जा खंडेर की महिलाओं ने दिया धरना

Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Women from Gurja Khander stage a protest over the lack of a solution regarding a pathway.
फतेहाबाद फोटो।समाधान दिवस में बैठी महिलाएं, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाती पुलिस
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव गुर्जा खंडेर में रास्ते की समस्या से परेशान महिलाओं ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। खड़ंजा निर्माण की मांग करते हुए धरने पर बैठ गईं। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम और ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


गुर्जा खंडेर से बड़ी संख्या में महिलाएं संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। उन्होंने एसडीएम स्वाति शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके घरों तक आने-जाने के लिए उचित रास्ता नहीं है। बारिश होने पर रास्ते में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। घरों के सामने जलभराव होने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर महिलाएं समाधान दिवस में धरने पर बैठ गईं और खड़ंजा निर्माण कराने की मांग करने लगीं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव को भी समाधान दिवस में बुलाकर समस्या की जानकारी ली। इसके बाद राजस्व टीम, लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान रेखा देवी, कमलेश देवी, बबली देवी, शांति देवी, बबिता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जा खंडेर की महिलाओं ने रास्ते की समस्या दूर नहीं पर रोष जताया है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वाति शर्मा, एसडीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed