फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Disembark From Running Train at Mathura Cantinment Station

मथुराः चलती ट्रेन से उतरने लगीं महिलाएं, बच गया हादसा, जानिए आखिर क्यों हुआ ऐसा

Sun, 09 Jun 2019 08:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Women Disembark From Running Train at Mathura Cantinment Station
डेमो - फोटो : डेमो
रविवार को मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चलती पैसेंजर ट्रेन की महिला बागी से महिला यात्री और बच्चियों को कूदते देख लोग दंग रह गए।
विज्ञापन

पास खड़े लोगों ने इसमें से कुछ को सहारा देकर चलती ट्रेन से उतारा। हालांकि पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ

कासगंज से आगरा फोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार को प्रात: करीब 10:15 बजे छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची। भीड़ का दबाव होने के कारण गार्ड ब्रेक के निकटवर्ती महिला बोगी से सभी यात्री उतर नहीं सके।

गाड़ी चलने लगी। भीड़ होने के कारण स्टेशन पर उतरने से रह गए महिला यात्रियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में महिलाएं स्टेशन पर कूदने लगीं। कुछ बच्चियों को प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों हाथ पकड़कर उतारा।
विज्ञापन

हालांकि पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। इस ट्रेन में प्रत्येक दिन भीड़ का दबाव रहता है। इसे लेकर मथुरा की सांसद हेमामालिनी पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक इज्जत नगर से शिकायत भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed