फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women died, inlaws culprit

महिला की मौत, ससुसरालीजनों पर आरोप

Sun, 19 Jan 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
women died, inlaws culprit
19एमएनपी-26-शहर के बसंत बिहार कॉलोनी में विवाहिता की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड स्थित वसंत बिहार कॉलोनी निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुरालीजनों पर गाड़ी की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही पति और सास को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी राम नरायन ने 25 वर्षीय बहन रीता की शादी 12 मई 2019 को शैलेश उर्फ रवि यादव के साथ की थी। रवि प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार की सुबह रीता का शव घर के कमरे मे बैड़ पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभय नरायन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति शैलेश और अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए बहन को प्र्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

18 जनवरी को चचेरे भाई भुजवीर सिंह से बातचीत के दौरान भी रीता ने ससुरालीजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने पति शैलेश और सास सुमन यादव को गिरफ्तार कर लिया। राम नरायन की तहरीर पर पति, ससुर सुरेश चंद्र, सास, मौसेरे भाई कुलदीप निवासी बारखेड़ा कुरावली, देवर शिवम, ननद रुचि के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं सुरेश चंद्र
मृतका रीता के ससुर सुरेशचंद्र यादव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं। दहेज हत्या के मामले में उन्हें भी नामजद किया गया है। वहीं मृतका का एक भाई भी पुलिस विभाग में है। रविवार को उसके आने के बाद ही पुलिस ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और सास को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed