{"_id":"6597b8370ac9e5c8bc054dbc","slug":"women-created-a-ruckus-by-entering-the-liquor-shop-in-tajnagari-in-agra-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजनगरी के शराब ठेके में घुसकर महिलाओं ने मचाया उत्पात, जमकर की तोड़फोड़ लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजनगरी के शराब ठेके में घुसकर महिलाओं ने मचाया उत्पात, जमकर की तोड़फोड़ लगाया जाम
Fri, 05 Jan 2024 01:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:35 PM IST
सार
महिलाएं गांव के पास संचालित शराब के ठेके को बंद कराना चाहती हैं जिसको लेकर उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की है। महिलाओं का कहना है कि गांव के पास शराब का ठेका खुलने से गांव के युवा और बुजुर्ग रात और दिन दारू पीते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं ने सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कागारौल में गांव के पास खुले शराब ठेके के कारण युवा शराबी हो गए और दिन भर नशे में धुत्त रहने लगे। पुरुषों की हालत देख कर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने शराब के ठेके पर जाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। शराब की बोतलें लूट कर हाइवे पर ले जाकर फोड़ दीं। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
कागरौल के गांव नगला हीरामन के बाहर कागारौल - फतेहपुरसीकरी मार्ग पर विश्वेंद्र का देशी और एक अन्य महिला का अंग्रेजी शराब का ठेका संचालित है। गांव की महिलाओं का कहना है कि गांव के पास में ठेका होने के कारण युवाओं से लेकर बुजुर्ग सभी शराब के आदी हो गए हैं। पास में ही दुकान होने के कारण सुबह से ही शराब पीने लगते हैं। खेतों और अन्य काम की बजाय शराब पीकर घरों में मारपीट और गाली गलौज करते हैं। कई बार मांग करने के बाद भी शराब का ठेका यहां से स्थानांतरित नहीं किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शराब ठेके पर पहुंच गईं और हंगामा व तोड़ फोड़ कर दी। महिलाओं ने शराब के कार्टन लूट लिए और सड़क पर फेंक कर शराब की बोतलें तोड़ डाली। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर हंगामा चलता रहा पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ठेका संचालक महिलाओं के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन