फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women cheated her husband

मैनपुरी में उम्र में 14 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला

Mon, 18 Jan 2021 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
women cheated her husband
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के 14 साल छोटे युवक से विवाहेत्तर संबंध हो गए। रविवार को महिला चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ निकल गई। हालांकि पुलिस ने दोनों को बस स्टैंड से पकड़ लिया। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला चार बच्चों की मां है। उसकी रिश्तेदारी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। यहां के 18 वर्षीय युवक से महिला की तकरीबन छह माह पूर्व मुलाकात हुई। दोनों फोन पर बात करने लगे और दोनों के बीच विवाहेत्तर संबंध हो गए। शनिवार को महिला अपने बच्चाें को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए निकल आई।
विज्ञापन

उसने प्रेमी युवक को भी फोन कर भोगांव बुला लिया। उसने युवक से अलग रहने की बात कही तो युवक घबरा गया। युवक ने छिपकर किसी तरह उसके घरवालों को फोन कर दिया। दोनों बेवर बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़कर थाने ले आई। रविवार शाम महिला का पति थाने पहुंचा तो महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह प्रेमी के साथ रहेगी। समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने महिला और युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed