फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women can get equal status only through education

Agra News: शिक्षा से ही महिलाओं को मिल सकता है समानता का दर्जा

Mon, 16 Oct 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women can get equal status only through education
शिक्षा से ही महिलाओं को मिल सकता है समानता का दर्जा
विज्ञापन


- डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया में सोमवार को उच्च शिक्षा मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन हुआ। बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन, शिक्षा में लैंगिक समानता विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता डॉ. नीरा सिंह मंडलीय मनोवैज्ञानिक लखनऊ रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से ही आधी आबादी को समानता का दर्जा मिल सकता है।


डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता के अंतर्गत भेदभाव दूर करना होगा। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा के चौमुखी विकास में योगदान पर बल दिया। डॉ. गीता देवी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज एवं राष्ट्र मजबूत होगा। डाॅ. तनु जैन ने कहा कि महिलाएं मानसिक रूप से मजबूत होंगी तभी आगे बढ़ेंगी। जगजीवन राम ने महिलाओं की स्थिति पर आर्थिक चुनौतियों को प्रमुख रूप से उत्तरदायी ठहराया। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि पुरुष एवं स्त्री एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों में समानता होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र पाठक, प्रमोद कुमार, विजय आनंद गौतम, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed