फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women beat up accused of molestation with slippers in agra

बीच सड़क पर पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, महिलाओं ने मनचले को चप्पलों से पीटा

Fri, 05 Oct 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Oct 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
women beat up accused of molestation with slippers in agra
सांकेतिक चित्र
आगरा के एमजी रोड पर राजामंडी स्थित एक मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर को स्कूल से पैदल घर जा रही कक्षा पांच की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते से गुजर रहीं महिलाओं ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद थाना हरीपर्वत लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में बालिका के परिजन आ गए। हालांकि उन्होंने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


एमएम गेट क्षेत्र की 12 साल की बालिका हरीपर्वत क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर एक बजे वो पैदल घर जा रही थी। एमजी रोड पर राजामंडी के पास एक मंदिर बना है। वो मंदिर के बाहर पानी पीने लगी। तभी एक युवक आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ कर छात्रा का पकड़ा हाथ

युवक छात्रा पर फब्तियां कसने लगा। छात्रा ने ध्यान नहीं दिया और जाने लगी। मगर, युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह देखकर छात्रा ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए। युवक भागने लगा। मगर, लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। 

इसके बाद उसकी पिटाई लगाई। रास्ते से कुछ महिलाएं भी जा रहीं थीं। उन्होंने छेड़छाड़ की बात सुनकर युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में लोग आरोपी को थाना हरीपर्वत ले आए। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि बालिका के परिजन आए थे। उन्होंने किसी तरह की लिखित शिकायत से इंकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवक जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। वो जूता कारीगर है। वो नशे में लग रहा था। उसका मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed