{"_id":"698963228bd5bae36e06f9a7","slug":"women-auto-gang-strikes-again-sisters-lose-gold-chain-and-mangalsutra-in-agra-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑटो में सफर करना पड़ गया महंगा, तीन बहनों के साथ हुई बड़ी वारदात; मंगलसूत्र तक नहीं बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑटो में सफर करना पड़ गया महंगा, तीन बहनों के साथ हुई बड़ी वारदात; मंगलसूत्र तक नहीं बचा
Mon, 09 Feb 2026 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:01 AM IST
सार
आगरा में तीन बहनों को ऑटो में सफर करना महंगा पड़ गया। ऑटो गैंग की महिलाओं ने इन बहनों को बातों में उलझाकर सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : AI Image
विस्तार
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में ऑटो में बैठकर जा रही बहनों को ऑटो गैंग की महिलाओं ने शिकार बना लिया। बातों में उलझाकर उनकी सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर ली। चालक ने दोनों को रास्ते में ही उतार दिया। बैग चेक करने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कहरई, शमसाबाद रोड निवासी विनीता ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी बहन के साथ देवरी रोड, सैमरी मोड़ जा रही थीं। कहरई मोड़ से एक हरे रंग के ऑटो में सवार हुईं, जिसमें पीछे की सीट पर पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं। रास्ते में कहरई गांव के आगे बहन की गले में पहनी सोने की चेन टूटने की बात कहकर उसे पर्स में रखवा दिया गया। इसके बाद नगला कली बगीची पर ऑटो चालक ने यह कहकर उतार दिया कि आगे दूसरे ऑटो मिल जाएंगे और किराया भी नहीं लिया।
दूसरे ऑटो में बैठकर पर्स खोला तो सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब थे। पीड़िता ने ऑटो चालक व तीनों महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।