फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women are ahead of men in driving, but behind in driving license

Agra News: वाहन दौड़ाने में पुरुषों से आगे महिलाएं, ड्राइविंग लाइसेंस में पीछे

Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women are ahead of men in driving, but behind in driving license
कासगंज। दो और चार पहिया वाहनों को दौड़ाने में महिलाएं पुरुषों से से आगे नजर आती है लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में पीछे रह जाती है। वर्ष 2024 में पुरुषों के मुकाबले 8 फीसदी से भी कम महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए है। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से लाइसेंस को लेकर कोई अभियान नहीं चलाया जाता है। वर्ष 2024 में 8209 पुरुषों और 266 महिलाओं ने ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर महिलाएं गंभीर नहीं है। जबकि मार्गों में महिलाएं दो व चार पहिया वाहन दौड़ाती नजर आती है। शासन की तरफ से हर माह के पहले व तीसरे शनिवार को आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसके बाद भी बहुत कम आवेदन आ रहे है। आरटीओ की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर अभियान कम चलाया जाता है। इस वजह से लाइसेंस न होने का भय भी नहीं है। उसी का नतीजा है कि महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन कम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed