फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women and her husband,sons arrest in murder case

जमीन का हक छिनने पर की थी हत्या

Wed, 21 Jul 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
women and her husband,sons arrest in murder case
खरीदी हुई जमीन पर हक शून्य होने पर दिया था हत्या की वारदात को अंजाम, जेल गये पति- पत्नी और दोनों बेट? - फोटो : Agra Dehat
बाह। जैतपुर के राहुल करैया की हत्या विपक्षियों ने खरीदी गई जमीन का हक शून्य हो जाने की रंजिश में की थी। मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी बच्चू सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती देवी, बेटों प्रताप सिंह व शरद सिंह को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पारना मोड़ पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति से महंगी जमीन खरीदी थी। अनुमति न होने की वजह से प्रशासन ने उनका हक शून्य कर दिया। इसकी बौखलाहट में उन्होंने राहुल करैया की हत्या जैसी वारदात कर डाली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और हत्या के बाद भागने में इस्तेमाल की एक्सयूवी कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को हुई राहुल करैया की हत्या के मामले में उनके चाचा ओमप्रकाश करैया ने दर्ज एफआईआर में उल्लेख किया था कि उनके भतीजे राहुल करैया ने पारना मोड पर रामप्रकाश जाटव के साथ जमीन खरीदी थी। जमीन पर लालपुरा के बच्चू सिंह के परिवार से उनका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed