फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women and children injured when e-rickshaw overturns

Agra News: ई-रिक्शा पलटने से महिलाएं और बच्चे हुए घायल

Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Women and children injured when e-rickshaw overturns
ई-रिक्शा पलटने से महिलाएं और बच्चे हुए घायल
विज्ञापन

- सड़क निर्माण में लापरवाही के चलते गड्ढे से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही के चलते आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बिछिया रोड पर शुक्रवार को गड्ढे में फंसने के बाद जब चालक ई-रिक्शा को चालक निकालने लगा तो रिक्शा पलट गया। हादसे में महिलाएं और बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। एक निजी चिकित्सक के यहां घायलों की मरहम पट्टी कराई गई।


आगरा बाईपास रोड से निकलने वाले मार्ग बिछिया रोड पर निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। गांव औडे़न्य में 20 मीटर रोड डाली जा रही है। यहां पर ठेकेदार ने नाली भी नहीं बनाई। जिस कारण से घरों से निकलने वाला गंदा पानी मार्ग पर भर रहा है। छूटे स्थान पर गड्ढे हो गए हैं। जिनमें पानी भर गया है। शुक्रवार को गांव से सवारियां लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंस गया। काफी प्रयास के बाद जब बाहर नहीं आया तो चालक ने उतर कर बाहर निकालने के लिए धक्का लगाया। लेकिन धक्का लगने के बाद ई-रिक्शा मार्ग पर पलट गया। उसमें बैठीं दो महिलाएं, बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने रिक्शा को सीधा कराने के बाद घायल हुए लोगों की एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई। लोगों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क के बुरे हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed