फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women and Child Development Minister Baby Rani Maurya reviewed work done in rural assembly constituency

Agra News: जलनिगम के 12 में से नौ काम अधूरे, बिजली की भी हालत खराब, कैबिनेट मंत्री की समीक्षा में खुल गई पोल

Sun, 28 Aug 2022 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 01:52 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की समीक्षा बैठक में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की पोल खुल गई। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए 15 दिन में समस्या दूर कराने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Women and Child Development Minister Baby Rani Maurya reviewed work done in rural assembly constituency
मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को विकास भवन में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की समीक्षा की। जलनिगम व बिजली के काम ठीक नहीं मिले। इस पर कैबिनेट मंत्री ने दोनों विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए 15 दिन में समस्या दूर कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जल निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान नौ कार्य अधूरे मिले। पाइपलाइन व पेयजल आपूर्ति संबंधित 12 कार्य होने थे, जिनमें तीन ही पूरे हो सके हैं। बताया गया कि मिढ़ाकुर में टंकी चालू नहीं होने से पेयजल किल्लत है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन

फसलें हो रहीं प्रभावित 

उधर, ट्यूबवेल के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। कई ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बदहाल सड़कों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जवाब-तलब किया। क्षेत्र में जाकर जर्जर सड़कों के सर्वे के निर्देश दिए। सड़क निर्माण के प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए ये निर्देश 

मंत्री ने रोहता पश्चिमपुरी में पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश एडीए सचिव गरिमा सिंह को दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति एवं विधवा पेंशन का लाभ 100 प्रतिशत लाभार्थियों को दिया जाए। दिव्यांगों को उपकरण वितरण किए जाएं। जर्जर स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र के भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सभी विभागों से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की प्रगति आख्या भी मांगी गई है। बैठक में सीडीओ ए मनिकन्डन, ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक राजकुमार लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed