फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's killer lover arrested, sent to jail

Agra News: महिला का हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 03 Jul 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's killer lover arrested, sent to jail
कासगंज। प्रेम प्रसंग के चलते महिला की उसके प्रेमी ने किराए के मकान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के लिए कोर्ट में पेश किया। मिशन चौराहे पर एक मकान में महिला बेबी किराये पर रहती थी। उसके प्रेम संंबंध आकाश निवासी मोहल्ला खेड़िया के साथ थे। पति राकेश ने उसे मिलते जुलते देख लिया था। पति के विरोध करने पर महिला दूसरे मकान में किराए पर रहने लगी। वहां आकाश का आना-जाना रहा। 27 जून को आकाश ने महिला की हत्या कर दी। मामले की जानकारी होने पर पति राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जबकि घटना के बाद से आकाश फरार चल रहा था। रविवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे प्रेमी आकाश को रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोचा। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि महिला के हत्यारोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। शीघ्र ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed