फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's head was broken when she tried to stop him from making an objectionable video.

Agra News: आपत्तिजनक वीडियो बनाने से रोकने पर महिला का सिर फोड़ा

Thu, 09 Apr 2026 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's head was broken when she tried to stop him from making an objectionable video.
बाह। चित्राहाट के एक गांव में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से मना करने पर भड़के परिवार ने एक महिला पर छत से ईंट, पत्थर फेंके, जिससे उसका सिर फूट गया। घायल महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

चित्राहाट के एक गांव में महिला आपत्तिजनक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। कमेंट और लाइक के लिए अर्ध नग्न वीडियो देख कर गांव की महिलाएं शर्मसार हो रही हैं। एक वीडियो में अर्ध नग्न महिला यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि कमेंट और लाइक करने पर ही पूरे कपड़े पहनूंगी, इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं। रास्ते से गुजर रही गांव की महिला ने आपत्तिजनक वीडियो बनाने से मना किया तो वीडियो बनाने वाली महिला और उसका परिवार भड़क गया और गालियां देने लगा। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर छत से ईंट, पत्थर फेंके, जिससे महिला का सिर फूट गया। इतने पर भी नहीं माने और महिला के साथ मारपीट की। भीड़ जमा होने पर महिला को छोड़ा। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed