फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sun, 01 Oct 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नौरथा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजन पर लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गीता (25) वर्ष पत्नी माेरध्वज निवासी नगला वेदराम मजरा नौरथा की हुई। उसकी मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी जब आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने उसकी मौत की सूचना उसके मायके अमांपुर के ग्राम लखमीपुर दी। जानकारी पर पिता दलवीर सहित अन्य ग्रामीण उसकी ससुराल पहुंच गए। उसका शव रविवार की शाम बैड पर पड़ा मिला। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि गीता की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सात माह पूर्व पहले पति अनिल की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। जिसके बाद उसका विवाह देवर मोरध्वज के साथ कर दिया गया था। ससुरालीजन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed