{"_id":"67a24a361bee055cbc067baf","slug":"womans-condition-worsens-at-chc-doctors-sent-from-hundred-bed-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-131444-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएचसी पर महिला की हालत बिगड़ी, सौ शैया अस्पताल से भेजी गईं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएचसी पर महिला की हालत बिगड़ी, सौ शैया अस्पताल से भेजी गईं डॉक्टर
Tue, 04 Feb 2025 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी कुरावली पर प्रसव के बाद बच्चे के साथ डॉॅ.पल्लवी और उनकी टीम।
मैनपुरी। सीएचसी कुरावली पर प्रसव के लिए पहुंची एक महिला की हालत बिगड़ गई। जानकारी सीएमओ को हुई तो तुरंत सौ शैया अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी पाल को सीएचसी भेजा गया। रात में ही डॉ. पल्लवी पाल ने महिला को सिजेरियन प्रसव कराया।
कुरावली के गांव सुजरई निवासी अमरदीप की पत्नी हंसमुखी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की शाम परिजन सीएचसी कुरावली लेकर पहुंचे। यहां स्टाफ ने उनका सामान्य प्रसव कराने का प्रयास किया, लेकिन गर्भ में शिशु के उल्टा होने के कारण प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इस पर चिकित्साधीक्षक डाॅ. जेपी वर्मा ने सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता को जानकारी दी।
सीएमओ ने तत्काल सौ शैया अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. पल्लवी निखार पाल के नेतृत्व में निश्चेतक डाॅ. विकास यादव और ओटी टेक्नीशियन हिमांशु कुशवाहा को रात करीब 10 बजे सीएचसी भेजा। यहां टीम ने हंसमुखी का सिजेरियन प्रसव कराया। इस दौरान महिला ने पुत्र को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित होने पर परिजन ने डाक्टरों की टीम को बधाई दी।