फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found on Yamuna bank, son accuses father and step mother of murder

Agra News: यमुना किनारे मिला महिला का शव, बेटे ने पिता-सौतेली मां पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 01 Sep 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on Yamuna bank, son accuses father and step mother of murder
आगरा। कुबेरपुर हाईवे स्थित नगला रामबक्स की रहने वाली शुर्मिला देवी उर्फ सांमरी (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पति के साथ शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में रहती थीं। पति ने पत्नी के लापता होने के मामले में थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, बेटे ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका के पति वीरेश्वर सिंह यादव ने करीब सवा महीने पहले पत्नी की सहमति से ही थाना सिकंदरा के बजरंग नगर की रहने वाली नीलम देवी (26) से दूसरी शादी की थी। दोनों पत्नी उनके साथ ही रहती थीं। वहीं, संपत्ति को लेकर पिता वीरेश्वर से उनके बेटे अमित यादव उर्फ शीलू का विवाद चल रहा है। अमित गांव में रहते हैं। मृतका के बेटे ने पिता और सौतेली मां नीलम देवी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि 27 अगस्त से मां घर से गायब थीं। परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई। 30 अगस्त को दिन में करीब 3 बजे थाना ताजगंज क्षेत्र की तोरा चौकी इलाके में यमुना किनारे उनकी लाश मिली। पुलिस ने लावारिस लाश को मोर्चरी के लिए भेज दिया था। आरोप है कि शाम 5:05 बजे पिता ने थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बात को लेकर परिवार के लोगों में शक पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार शाम को परिजन शव नगला रामबक्स लेकर आए। इसके बाद हंगामा करने लगे। बेटे का कहना था कि एत्मादपुर पुलिस आत्महत्या की बात कहकर शव का दाह संस्कार करने की कह रही थी। इस पर उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तब परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed