फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found on GT Road

Agra News: जीटी रोड पर मिला महिला का शव

Tue, 05 Mar 2024 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found on GT Road
जीटी रोड पर मिला महिला का शव
विज्ञापन

-सड़क हादसे की आशंका, नहीं हो सकी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। जीटी रोड पर सोमवार की देर रात पुलिस को एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बात कर पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। पुलिस सड़क हादसे की आशंका व्यक्त कर रही है। शिनाख्त न होने के चलते महिला का शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है।

थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 11 बजे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि जीटी रोड पर आरएस पंप के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला की उम्र करीब 48 वर्ष के आसपास है और चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला का चेहरा विकृत होने की वजह से आसपास गांव के लोग महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। शिनाख्त न हो पाने की दशा में पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टयता सड़क हादसे की आशंका लग रही है। शव की पहचान कराए जाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान न होने की दशा में 72 घंटा बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed