फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found hanging

Agra News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव छतारी में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव छतारी निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी रेनू (26) का शव रविवार की शाम को कमरे की दीवार लगी खूंटी पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। महिला के शव को फंदे से उतारा। ससुरालीजन जहां खुदकुशी किए जाने की जानकारी दे रहे हैं। वहीं पुलिस मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। मायके वालों के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed