फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman who went to get medicine kidnapped, husband beaten up on complaint

Agra News: दवा लेने गई महिला को किया अगवा, शिकायत पर पति को पीटा

Mon, 26 Feb 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to get medicine kidnapped, husband beaten up on complaint
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से महिला दवा लेने के लिए शहर आई थी। जहां से उसे अगवा कर लिया गया। जानकारी होने पर जब पति ने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो उसकी पिटाई कर दी गई। इस मामले में पति ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

बीते 20 फरवरी को महिला गांव से शहर दवा लेने के बहाने गई। जहां से उसे रिंकू, टिंकू और उसकी मां ने अगवा कर अपने साथ ले गए। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। वे लोग उसकी तलाश शुरू किए। तलाश के दौरान पति को महिला के अगवा किए जाने की जानकारी हुई। उसने आरोपियों के घर पहुंचकर पत्नी के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर भगा दिया।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि पत्नी अपने साथ आभूषण के साथ घर में रखा 32 हजार नकद भी लेकर गई हैं। उसे शक है कि आरोपी उसकी पत्नी को कहीं बेच सकते हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed