फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman who went for dental treatment dies due to injection by fake doctor in Mainpuri

Mainpuri: महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन से मौत, दांत का उपचार लेने पहुंची थी, परिजन ने थाने पर किया हंगामा

Sun, 10 Dec 2023 09:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बेवर (मैनपुरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेवर (मैनपुरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Dec 2023 09:30 PM IST
सार

मृतका की शादी 17 साल पहले हुई थी। शादी के 15 साल बाद महिला को एक बच्चा पैदा हुआ था। मां की मौत के बाद पांच साल के अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Woman who went for dental treatment dies due to injection by fake doctor in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के मोटा रोड स्थित झोलाछाप के यहां दांत का उपचार लेने पहुंची महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला की मौत के बाद झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर भाग गया।

विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव साशापुर निवासी पंकज राठौर की 30 वर्षीय पत्नी रानू राठौर को कुछ दिनों से दांतों में दर्द था। रविवार को रानू अपनी सास मुन्नी देवी के साथ कस्बा बेवर में मोटारोड स्थित झोलाछाप राजवीर माथुर की दुकान पर पहुंचीं। परिजन का आरोप है कि यहां राजवीर माथुर ने उन्हें दो इंजेक्शन लगाए इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इससे पहले झोलाछाप कुछ कर पाता उनकी मौत हो गई। रानू की मौत होते ही झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर मौके से भाग गया। जानकारी मिलते ही परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे गए। यहां परिजन ने हंगामा काटा। पति पंकज राठौर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पांच वर्षीय बच्चे के नहीं रुक रहे आंसू
मृतका रानू की शादी 17 साल पहले हुई थी। शादी के 15 साल बाद रानू को एक बच्चा पैदा हुआ था। रानू की मौत के बाद पांच साल के अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को रानू के शव के पास बच्चे को रोता देख हर आंख नम हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवर में झोलाछाप के यहां महिला की मौत की जानकारी मिली है। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। पंजीकरण नहीं मिलने पर झोलाछाप की दुकान को सील करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कोई भी व्यक्ति बिना पंजीकरण के क्लीनिक का संचालन नहीं कर सकता। - डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed