फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman who was going to give medicine to her hospitalized husband dies in road accident

Agra: अस्पताल में भर्ती पति को दवा देने जा रही थी महिला, मौत ने ऐसे मारा झपट्टा; फिर न लौटी

Thu, 01 Feb 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 12:46 PM IST
सार

अस्पताल में भर्ती पति के लिए दवा लेने जा रही महिला पर मौत ने झपट्टा मार दिया। हाईवे पार करते समय वैन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Woman who was going to give medicine to her hospitalized husband dies in road accident
demo pic

विस्तार

आगरा में अस्पताल में बीमार पति को दवा देने जा रही महिला को आगरा-फिरोजाबाद हाईवे के सैयद कट पर ईको (वैन) ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एत्माद्दौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-1 निवासी शिवराम चौधरी ने बताया कि एक हफ्ते पहले पिता सुभाष चंद्र को अटैक पड़ गया था। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां रूपवती देवी (48) रोजाना सुबह-शाम पिता को दूध और दवा देने अस्पताल जाती थीं। बुधवार को सुबह 6 बजे घर से निकली थीं। सैयद कट पर हाईवे पार करते समय फिरोजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। वह उछलकर सिर के बल गिरीं और मौत हो गई। चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चालक और वैन के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed