फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman went missing, husband expressed fear of kidnapping

Agra News: महिला हुई लापता, पति ने जताई अपहरण की आशंका

Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman went missing, husband expressed fear of kidnapping
कासगंज। नगर की एक कालोनी से एक महिला लापता हो गई। पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। नगर की कालोनी में 7 मार्च को 5 बजे महिला घर से बाहर गई हुई थी। जो देर रात तक वापस नहीं आई। परिजनों को उसको लेकर चिंता हुई। परिजनों ने महिला की तलाश शुरु कर दी। उसे परिचितों एवं रिश्तेदारी में भी खोजा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। तलाश करते हुए जानकारी हुई कि महिला को कोई अज्ञात अगवा कर ले गया है। पति ने अज्ञात के द्वारा पत्नी को अगवा किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना के बारे में बताया। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अगवा किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित धारा में पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर महिला की तलाश सर्विलांस की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed