{"_id":"69404a8291462185e3024c85","slug":"woman-was-robbed-while-going-home-from-bank-in-agra-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बैंक से घर जा रही महिला से लूट...दिनदहाड़े आभूषण और नकदी ले गए बाइक सवार लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बैंक से घर जा रही महिला से लूट...दिनदहाड़े आभूषण और नकदी ले गए बाइक सवार लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
सार
बैंक से घर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश नकदी और आभूषण लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कस्बा खंदौली में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने महिला को डरा-धमकाकर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
थाना खंदौली क्षेत्र के पलटू की प्याऊ निवासी 54 वर्षीय अंजू शर्मा कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने पहुंची थीं। वह खाते में जमा करने के लिए दस हजार रुपये घर से साथ लाई थीं। बैंक में कागजात जमा हो गए, लेकिन रुपये जमा नहीं हो सके।
बैंक कर्मियों ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। इसके बाद अंजू शर्मा पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह आगरा–हाथरस मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचीं, वहां पहले से खड़ी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और नकदी व सोने के कुंडल उतरवा लिए। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।