फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman tried to commit suicide in shop dispute

Agra News: दुकान विवाद में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman tried to commit suicide in shop dispute
ज्वलनशील पदार्थ डालने के दौरान हाथ से माचिस छीनने पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : ज्वलनशील पदार्थ डालने के दौरान हाथ से माचिस छीनने पहुंचे पुलिसकर्मी
मैनपुरी। क्रिश्चियन तिराहा स्थित दुकान के विवाद में मंगलवार को महिला ने पुलिस के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने समय रहते महिला को रोका, जिसके बाद मौके पर एडीएम, एसडीएम, सीओ आदि पहुंचे। महिला ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलने वाली उत्तरी छपट्टी निवासी अर्पिता सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी दादी की पैतृक दुकान पर उनके भाई प्रखर प्रताप सिंह ने कार्यालय खोल रखा है। इसी दुकान से सटी एक और दुकान पर एक चिकित्सक लंबे समय से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। अर्पिता का आरोप है कि 10 अगस्त को पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में चिकित्सक ने ताले तोड़कर दुकान पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों को ताला न खोलने की हिदायत देकर मामला शांत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी कोशिश हुई तो वह अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट या मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन



घटनाक्रम पर उठे सवाल
जिस तरह से यह घटना हुई, उस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाना और पुलिस का देर से हस्तक्षेप करना, पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित होने का संकेत दे रहा है। अगर, पुलिस पहले से मौजूद थी तो ज्वलनशील पदार्थ महिला से क्यों नहीं छिना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विवाद के समाधान के लिए एडीएम ने महिला को बुलाया है, जहां दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने महिला को समझाकर शांत कराया है। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed