फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman tourist alleges misbehavior against cisf officer in Taj Mahal

ताजमहल में सुरक्षाकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप, महिला पर्यटक ने किया पीएम को ट्वीट

Sun, 03 Nov 2019 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
woman tourist alleges misbehavior against cisf officer in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की एक पर्यटक ने सीआईएसएफ जवान पर ताजमहल में अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार और धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पर्यटक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीआईएसएफ मुख्यालय को ट्वीट कर अपनी पीड़ा व्यक्त की। 
विज्ञापन


इस ट्वीट के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। अब मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। सीआईएसएफ कमांडेंट का कहना है कि पर्यटक के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया था। भीड़ होने पर उन्हें आगे बढ़ने और धार्मिक गतिविधि न करने के लिए रोका गया था।
विज्ञापन


यह ट्वीट मुंबई की शाहीन नाम की महिला ने किया है। उसका कहना है कि 31 अक्तूबर को सीआईएसएफ जवान ने ताजमहल की मुख्य गुंबद में उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया। गाली दी, धार्मिक टिप्पणी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत के साथी उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट किया है, इसमें एक सीआईएसएफ जवान का चेहरा नजर आ रहा है। ट्वीट के कुछ घंटे बाद ही स्मारक के प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे से ली गईं 31 अक्तूूबर की वीडियो देखी गईं। इसके बाद पर्यटक से संपर्क कर उससे बात भी की गई। 

ट्वीट के बाद मामला जानकारी में आया। महिला पर्यटक मुख्य गुंबद में धार्मिक मान्यता के तहत कुछ गतिविधि कर रही थीं, इस पर जवान ने उन्हें रोका था। दुर्व्यवहार का आरोप गलत है। फिर भी जवानों को चेतावनी दी गई है। साथ ही पर्यटकों के साथ अच्छे व्यवहार करने की नसीहत दी है।- ब्रजभूषण, कमांडेंट, सीआईएसएफ




शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed