फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman thrown into the Chambal river by her husband and relatives thinking she was dead found alive

Agra: विवाहिता को मरा समझकर चंबल में फेंक गए थे ससुरालीजन, नाविक ने देखा तो चल रही थी सांसे, होश आने पर बताई सच्चाई

Thu, 14 Jul 2022 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 09:28 AM IST
सार

पति और रिश्तेदारों ने मरा समझकर महिला को चंबल नदी में फेंक दिया था। नाविक ने उसे बेहोशी की हालत में निकाला। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
woman thrown into the Chambal river by her husband and relatives thinking she was dead found alive
चंबल नदी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के बाह में जिस महिला को पति और रिश्तेदार मरा हुआ समझकर चंबल नदी में फेंक गए थे, वो एक नाविक को घाट पर जिंदा मिली। उसकी सासें चल रही थी। ये देख नाविक हैरान रह गया। उसने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां होश में आने पर महिला ने पूरी घटना बताई। महिला ने पति और रिश्तेदारों पर गला घोंटकर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

नाविक को मिली बेहोश

बताया गया है कि धौलपुर के भूड़ा (दिहोली) घाट पर चंबल नदी में पिनाहट निवासी महिला को फेंक दिया गया था। मंगलवार सुबह घाट पर पहुंचे नाविक ने उसे बेहोशी की हालत में निकाला। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक इलाज के बाद होश में आई महिला ने बताया कि उसका नाम राजकुमारी (25) है। मायका पिनाहट में है। शादी अंबाह निवासी सुनील के साथ हुई थी।

विज्ञापन

 पति व रिश्तेदारों पर लगाया ये आरोप 

कुछ दिन पहले पति उसे अपनी बहन के घर रतनपुर (बसेड़ी) छोड़ गया था। सोमवार को बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहकर पति उसे बाइक से ले गया। दूसरी बाइक पर ननदोई भगवान और भांजा सचिन सवार थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे पीटा। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। मरा समझ कर चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक महिला का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके से परिजनों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed