{"_id":"69e376ca238111664203e77a","slug":"woman-thrown-from-moving-auto-rickshaw-for-refusing-to-pay-10-rupee-fare-video-goes-viral-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10 रुपये किराया न देने पर ऑटो से महिला को फेंका, बाइक सवारों को मारी टक्कर; भीड़ ने सिखाया चालक को सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10 रुपये किराया न देने पर ऑटो से महिला को फेंका, बाइक सवारों को मारी टक्कर; भीड़ ने सिखाया चालक को सबक
Sat, 18 Apr 2026 05:51 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:51 PM IST
सार
ऑटो में बैठने के बाद चालक ने सवारी महिलाओं को 10 रुपये किराया बताया। जब उन्होंने उतरने की बात कही तो चालक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। रास्ते में चलते ऑटो से एक महिला को धक्का दे दिया। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो चालक ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भीड़ ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में शनिवार को महज 10 रुपये किराया न देने पर नशे में धुत ऑटो चालक ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। जब महिलाओं ने ऑटो रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने वाहन तेजी से दौड़ा दिया। इस दौरान उसकी चपेट में दो बाइक सवार भी आ गए, जिससे वे घायल हो गए। पीछा करने पर चालक ने एक महिला को चलते ऑटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे जाकर ऑटो एक स्थान पर टकरा गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
टेढ़ी बगिया निवासी नूरी बेगम और नरगिस ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे ऑटो से शाहदरा जा रही थीं। ऑटो में बैठने के बाद चालक ने 10 रुपये किराया बताया। जब उन्होंने उतरने की बात कही तो चालक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो चालक ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वे मामूली रूप से घायल हो गए। विरोध करने पर चालक ने नूरी बेगम को चलते ऑटो से धक्का दे दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अकरम खान और परवेज खान ने बाइक से पीछा कर चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि चालक नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।