{"_id":"664daca161c423b61509ce37","slug":"woman-suffering-from-labor-pain-was-taken-out-of-hospital-gave-birth-to-a-child-on-road-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल से निकाला बाहर, प्रसूता ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल से निकाला बाहर, प्रसूता ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
Wed, 22 May 2024 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 May 2024 01:58 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में एक महिला को ब्लड की कमी का हवाला देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
प्रसूता ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में परिजनों के साथ एक महिला डिलीवरी के लिए आई थी। डॉक्टर ने महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने बीच सड़क पर नवजात शिशु को जन्म दिया।
जिला अस्पताल में महिला परिवार के लोगों के साथ प्रसव पीड़ा होने के बाद पहुंची थी। डॉक्टर ने बताया कि खून की कमी है, प्रसव नहीं हो सकता है। इतना कहकर प्रसूता को वहां से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अस्पताल के बाहर पहुंची तो वो प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। परिवार के लोगों ने उसे सड़क पर ही लिटा लिया। इस दौरान महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
हैरानी की बात तो ये है कि महिला की डिलीवरी हो रही थी और अस्पताल का स्टॉफ महिला के पास मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।