फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Sub-Inspector Accused Earlier of Assault and Allegations Against Senior Officers in Agra

UP: बस परिचालक से मारपीट से लेकर...अफसरों तक पर आरोप, दरोगा नीतू का विवादों से है पुराना नाता

Wed, 31 Dec 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 09:50 AM IST
सार

यूपी पुलिस की महिला दरोगा नीतू सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में बस परिचालक के साथ मारपीट के मामले में वे सुर्खियों में रही थीं। 
 

विज्ञापन
Woman Sub-Inspector Accused Earlier of Assault and Allegations Against Senior Officers in Agra
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह पर रुपये लेकर नाम निकालने के आरोप लगाने वाली दरोगा नीतू सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले भी उन पर बस के परिचालक की पिटाई के आरोप लगे थे। वह तत्कालीन एसीपी कोतवाली और थानाध्यक्ष जगदीशपुरा पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।
विज्ञापन


12 दिसंबर 2023 को मामला सामने आया था। दरोगा का ट्रांसफर थाना छत्ता में हो गया था। वह बिना वर्दी के टेढ़ी बगिया से रामबाग जा रही थीं। परिचालक हरीश शर्मा ने किराया मांगा तो दरोगा ने स्टाफ बताया। परिचय पत्र मांगने पर वह भड़क गई थीं। इसके बाद दरोगा ने परिचालक को थप्पड़ मार दिए थे।
विज्ञापन


इसका वीडियो सामने आया और पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद उनको लाइन हाजिर किया गया था। पूर्व में महिला दरोगा का थानाध्यक्ष जगदीशपुरा से विवाद हुआ था। मामला अधिकारियों तक पहुंचा था। तत्कालीन एसीपी कोतवाली पर भी आरोप लगाए थे। कहा था कि अधिकारी ने अपने घर पर ओआर के लिए बुलाया था। इसकी अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed