{"_id":"619e95aa7b42f1708454995a","slug":"woman-stole-scooty-from-in-front-of-house-sent-to-jail-agra-news-agr5156760111","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने से महिला ने चोरी की स्कूटी, भेजी गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने से महिला ने चोरी की स्कूटी, भेजी गई जेल
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। घर के बाहर से चोरी गई स्कूटी को पीड़ित ने महिला समेत पकड़ लिया। आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कस्बे की श्रीकृष्णा कॉलोनी निवासी आकाश चौहान ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने परिचित मुरारी लाल गुप्ता की स्कूटी पिता को दवा दिलाने के लिए मांगकर ले आए थे। घर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी। पिता को घर से बुलाकर ले आए, तो स्कूटी गायब थी। इसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी की तलाश में जुटे। हाईवे पर एक महिला को स्कूटी ले जाते देखा, तो रोक लिया। आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि आरोपी महिला सोनी निवासी गेगोली, अलवर, राजस्थान की है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।