फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman shot herself after husband suffering from dengue in etah

एटा: बीमार पति का हाल देखकर पत्नी ने खुद को मारी गोली, ससुर से कहा- जब वो नहीं रहेंगे तो मैं क्या करूंगी

Mon, 11 Oct 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 12:09 AM IST
सार

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पट्टी में 22 वर्षीय महिला ने खुद को तमंचे से गोली मार ली।उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। महिला का पति डेंगू से पीड़ित है। उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
woman shot herself after husband suffering from dengue in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एटा जिले के अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिल्सड़ में डेंगू से जूझ रहे पति की हालत देखकर घर लौटी एक महिला ने अपने पेट में गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अलीगंज सीएचसी से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पट्टी निवासी यदुराज सिंह की 22 वर्षीय पत्नी रोशनी ने रविवार सुबह करीब नौ बजे घर पर ही खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


महिला के पेट में गोली लगी थी। परिजन उसे लेकर सीएचसी अलीगंज पहुंचे। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से जूझ रहे महिला के पति 
महिला के चचेरे ससुर शिवपाल शास्त्री ने बताया कि चिकित्सक ने यदुराज सिंह को डेंगू बताया गया है। आठ-दस दिन से उसका इलाज चल रहा है। रुदायन स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर इलाज चल रहा है। 

रविवार सुबह रोशनी अपने पति को देखकर आई, लेकिन पति की हालत काफी बिगड़ी देखकर चिंतित हो गई। कहने लगी कि जब मेरे पति नहीं रहेंगे तो मैं भी जी कर क्या करूंगी।

प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह चौहान ने बताया कि महिला ने खुद को गोली मारी है। गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। उसके बयान लेने के बाद ही सही वजह सामने आ सकेगी। उसकी चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। परिजन उसके साथ हैं और अभी किसी से बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed