{"_id":"5b86a08d42c792464625570c","slug":"woman-shot-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रही महिला को मारी गोली, जसराना हत्याकांड के वादी का नाम आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रही महिला को मारी गोली, जसराना हत्याकांड के वादी का नाम आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना एका के ग्राम पैढ़त में बुधवार तड़के घर पर सो रही महिला को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने दो के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
पैढ़त निवासी महिला विपिन देवी (30) बुधवार तड़के घर पर सो रही थी। इसी दौरान दो लोग आए और फायरिंग कर दी। महिला के हाथ में गोली लगने से घायल हो गई। महिला के शोरगुल मचाने पर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायल महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई। महिला की हालत गंभीर होने के ही कारण उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
महिला के साथ उसका देवर शीलेंद्र सिंह साथ था। एसओ थाना एका ने बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि घायल महिला विपिन देवी का पति उपेंद्र यादव हत्या के मामले में 2016 से जेल में बंद है। जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है उनमें नगला सागर निवासी विशेश्वर, नागेंद्र सिंह हैं। बताते हैं कि इसमें जसराना हत्याकांड के एक वादी का नाम शामिल है।
विज्ञापन