{"_id":"60b12dbc8ebc3e34f8741206","slug":"woman-sexaul-assault-after-kidnapping-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: निकाह का वादा कर महिला को किया अगवा, दुष्कर्म के बाद अकेला छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: निकाह का वादा कर महिला को किया अगवा, दुष्कर्म के बाद अकेला छोड़ा
Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
सार
आगरा में अपहरण के बाद महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। उसने परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बहाने से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि छह अप्रैल को हाथरस के सादाबाद निवासी परिचित नूर मोहम्मद उसे घर से बहला फुसलाकर अपने साथ भिवाड़ी, राजस्थान ले गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि नूर मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच दिन बाद घर छोड़कर चला गया। 15 दिन बाद आरोपी फिर से घर आया। इस बार उससे निकाह का आश्वासन दिया। इसके बाद दो बच्चों सहित उसे अपने साथ ले गया। छह दिन बाद उसे अकेला छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
वह किसी तरह अपने घर आई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।