फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found hanging on tree outside village

Agra News: महिला का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला

Wed, 21 Dec 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on tree outside village
बेवर। गांव नगला बाल में बुधवार सुबह महिला का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। महिला करीब 10 वर्ष से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

गांव नगला बाल निवासी शोभा देवी (34) की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व गांव दुनइयां जनपद एटा के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही किसी विवाद के चलते शोभा अपनी बच्ची के साथ मायके नगला बाल आ गई थी। इसके बाद पति से न्यायालय में विवाद भी चला। तभी से शोभा अपने मायके में ही रहती आ रही थी। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टा के फंदे से लटका देखा।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विदेश त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed