{"_id":"68641e6bdb0a00687c0a86b0","slug":"woman-reached-sp-office-with-petrol-saved-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-140349-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला, बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला, बचाया
Tue, 01 Jul 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय पर पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गई, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला से बोतल छीन ली।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि इस संबंध में उसने किशनी थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी किशनी क्षेत्र के एक गांव में हुई है और उसकी डेढ़ साल की बेटी है। लगभग एक साल पहले पति ने उसे घर से निकाल दिया था।
25 जून को वह ससुराल में एक तेरहवीं संस्कार में गई थी, जहां रात के समय उसके जेठ और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही और वह लगातार थाने के चक्कर लगा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थाना किशनी पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।