फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman raped on molestation complaint

Agra News: छेड़खानी की शिकायत पर महिला से दुष्कर्म

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on molestation complaint
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में अकेली एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से गई। पीड़िता देर रात शिकायत कर थाने से वापस घर आई तो आरोपी दुबारा घर में घुस आया। तमंचा के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के सास ससुर बीमार हैं। कस्बा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रविवार की रात करीब 10:30 बजे पति खाना देने अस्पताल गए थे। महिला घर में अकेली थी। तभी आरोपी मुनीष यादव घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से भाग गया। करीब 12 बजे पीड़िता पति के साथ थाने में शिकायत करने पहुंची। शिकायत के बाद वह घर आ गई। पति घर के बाहर छप्पर में सो गया।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी मुनीष यादव दुबारा सीढि़यों के रास्ते घर में घुस आया और महिला के सिर पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर पति घर के अंदर आ गया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए हाथापाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed